Advertisement

Breaking

हिन्दी समाचार पत्र

शनिवार, 29 जनवरी 2022

सपा और रालोद की संयुक्त प्रेस वार्ता में हुए अराजकता के दर्शन

 💫सपा और रालोद की संयुक्त प्रेस वार्ता में हुए अराजकता के दर्शन💫

 

♦️प्रखर प्रवाह, संवाददाता मेरठ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार दिनांक 28 जनवरी 2022 होटल गोडविन में हुई। जिसमें दोनों नेताओं को प्रेस को संबोधित करने के लिए दोपहर 3:30 बजे का समय नियत किया गया था। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी रात 8 बजे संयुक्त प्रेस वार्ता में उपस्थित हुए। इंतजार में थके पदाधिकारियों व होटल पहुंचे कार्यकर्ताओं को बद इंतजामी का सामना करना पड़ा। सपा-रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता इंतजार में थके भूखे, प्यासे बैठे रहे। लेकिन अखिलेश और जयंत दोनों नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पहुंचा। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई तो कॉन्फ्रेंस हॉल में दोनों दलों के जिलाध्यक्षों व दोनों दलों के प्रत्याशियों को तो अंदर जाने दिया। लेकिन पत्रकारों के प्रवेश भी आई कार्ड से किए गए। यह देखकर दोनों दलों के पदाधिकारी हंगामा करने लगे जिनके साथ पुलिस की नोकझोंक हुई। जब पुलिस अधिकारियों ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया तो बाहर ही सपा कार्यकर्ता घेरा डालें खड़े रहे। देर शाम को जब अखिलेश यादव का रथ  होटल गोडविन पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने रथ को घेर लिया। कार्यकर्ताओं को धकेलते हुए दोनों नेता अंदर तक पहुंचे। जब अखिलेश यादव आ रहे थे तब सपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता उनके साथ घुसने की कोशिश करने लगे। जिनके साथ गेट पर खड़े कमांडो ने मारपीट की।  होटल गॉडविन के गेट पर शीशा का दरवाजा था। उसे तोड़ के कार्यकर्ताओं ने बा-मुश्किल अंदर प्रवेश किया। इतने में सुरक्षाकर्मियों ने लाठी-हॉकी से समर्थकों पर हमला किया और उनके गालों पर थप्पड़ों बरसात कर डाली।

💫♦️💫♦️💫♦️💫♦️💫♦️💫♦️

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें