मेरठ : 12 जनवरी मेरठ के नौजवानों और वरिष्ठ नागरिकगणों ने विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में कमिश्नरी पार्क पर जनसभा का आयोजन किया। इस मौके पर विभिन्न कॉलेजों के नौजवानों और वरिष्ठ नागरिकों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व और विचारों के विषय में अपने विचार रखें।
पूर्व आईएएस अधिकारी प्रभात राय ने स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो में दिए गए उद्बोधन के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि स्वामी जी ने विश्व में विश्व समुदाय में हिंदूधर्म के अध्यात्म और भारतीयता की अमित छाप छोड़ी। जिसके चलते विश्व समुदाय ने हिंदूधर्म व भारतीयता की वसुधैव कुटुंबकम की भावना, विराटता, सहिष्णुता, उदारता और मानवीयता के भाव को जाना। जिसके चलते कहा जा सकता है कि हमें हिंदुत्व और भारतीयता के भाव को समझना हो तो हमें स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करना होगा। विवेकानंद जी का दर्शन नौजवानों और युवाओं की शक्ति को जागृत करने वाले प्रकाश पुंज की तरह है।
स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में छात्र नेता भानु प्रताप नितिन बालियान समाजसेवी मनदीप प्रीती त्यागी आदेश शर्मा एवं शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें