🔥 विचार प्रवाह🔥
➖➖➖➖➖➖➖➖
✨कांग्रेस का "हिंदुत्व"✨
पुरे विश्व में "हिन्दू धर्म" ही एकलौता धर्म है जिसका अस्तित्वा किसी एक पुस्तक अथवा प्रवर्तक पर निर्भर नहीं है जो आदिकाल से अनेको आघातों के बाद भी अपने मूल रूप में बना हुआ है हिन्दू धर्म कोई पन्थ,मत अथवा पूजा पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की और विश्व कल्याण की एक पद्धति है लेकिन बदले राजनीतिक वातावरण के कारण आज अनेको दल और उनके लोग राजनीतिक स्वार्थ के कारण अपने मूल विचारों के विपरीत खुद को हिन्दू धर्म के करीब दिखाने का प्रयास कर रहे है जिसके लिए एक ओर राहुल गांधी कोट के ऊपर जनेऊ पहनते है और दूसरी ओर अपने मूल विचारों का अनुसरण करते हुए हिंदुत्व को खतरनाक बताते है और कांग्रेस के ही सलमान खुर्शीद हिंदुत्व और हिन्दू विचार वाले संगठनो की तुलना क्रूर आतंकी संगठन बोको हराम और आई.एस.आई.एस से कर देते है वही दूसरी ओर इसके विपरीत वसुधैव कुटुम्बकम के विचार को आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन सभी भारतीयो के डी.एन.ए को एक बताते है | कांग्रेस, अपने मूल विचार को भूलकर जो हिन्दू वैचारिक होने का जो झूठा प्रदर्शन कर रही है उससे कांग्रेस को तो कोई लाभ होने वाला नही है बल्कि कांग्रेसियो का पुरे विश्व के सामने हिन्दू धर्म की झूठी परिभाषा गढने का प्रयास पुरे देश और हिन्दू धर्म की छवि को धूमिल करना ही प्रतीत होता है |
🔸सुनील विद्यार्थी
मोदीपुरम ,मेरठ
9219555557
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें