लखनऊ: लखनऊ में दिनांक 28/12/2021 को लड़की हुं लड़ सकती हूँ मैराथन दौड़ का सफल आयोजन हुआ । जिसमें लखनऊ क्षेत्र के आस पास की लड़कियों ने दौड़ में हजारों की संख्या में भागीदारी की। सफल कार्यक्रम के लिए सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभायी। झांसी के बाद लखनऊ मैराथन में उमड़ी बेटियों की तादाद, जोश, उत्साह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए शुभ संकेत रहा। इस मौके पर मेरठ महानगर कांग्रेस सेवादल विनोद सोनकर व प्रदेश सचिव सुंदर फौजी ने कहा कि #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ अब सिर्फ एक अभियान नही, बल्कि उप्र में क्रांति बन चुकी है। मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में मेरठ महानगर कांग्रेस सेवादल विनोद सोनकर, प्रदेश सचिव सुंदर फौजी ,ईकराम चौधरी पार्षद, अनिल प्रेमी, पवन थापा आदि अहम भूमिका रही।
हिन्दी समाचार पत्र
बुधवार, 29 दिसंबर 2021
Home
/
Unlabelled
/
लखनऊ में कांग्रेस की मैराथन दौड़ का हुआ सफल आयोजन, हजारों लड़कियों ने लिया हिस्सा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें